महाराष्ट्र-हरियाणा में चुनाव प्रचार खत्म, वोटिंग 15 को
मुंबई/हरियाणा। महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव संग्राम बस अब शुरू हो गया है और चुनावी प्रचार थम गया है। पार्टियों के मुखियाओं ने अपने-अपने दिलों को थाम लिया है। बस अब पंद्रह अक्टूबर को राजनेताओं की हार या जीत और राज्यों का भविष्य जनता तय कर देगी। हरियाणा और महाराष्ट्र में पिछले एक महीने से चल रहा धुंआधार चुनावी प्रचार इसी के साथ आज पांच बजे थम गया।
महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा और एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन टूटने के बाद मुकाबले का पंचकोण में तब्दील होने से दिलचस्प हुए समीकरण राजनेताओं को ही नहीं बल्कि जनता को भी चिंता में डाल दिया है। महाराष्ट्र में अब इतनी पार्टी हैं मतों में बिखराव देखने को मिल सकता है।
वहीं हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का गठबंधन हरियाणा जनहित पार्टी के साथ टूट गया था। जिसके बाद कांग्रेस शासित महाराष्ट्र समेत हरियाणा में भी भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। दोनो ही जगह पर भाजपा के पास कोई चहेता चेहरा नहीं है।
भाजपा के सामने लोकसभा में भारी हार के बाद कांग्रेस जहां इस चुनाव में अपनी बची कुची इज्जत बचाने में लगी है तो वहीं भाजपा नरेंद्र मोदी की हवा को साबित करने के लिए लगी है।












Click it and Unblock the Notifications