राज को उद्धव ने दिए थे तीन विकल्प साथ चलो या साथ निभाओ

मुंबई। शिवसेना ने चुनाव के नतीजों के आधार पर किसी भी विपरीत पिरिस्थिति से निपटने के लिए पहले 'प्लान महाराष्ट्र' तैयर कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक राज ठाकरे से उद्धव ठाकरे ने गठबंधन को लेकर बातचीत की थी। उद्धव ने राज ठाकरे के हालचाल के पूछने के अलावा तीन विकल्प भी उनके सामने रखे थे। इन तीन विकल्पों में से सबसे पहला विकल्प गठबंधन कर साथ-साथ आ जाना था।

uddhav-raj

एमएनएस चीफ राज ठाकरे ने इकोनॉमिक्स टाइम्स को दिए अपने एक साक्षात्कार मेें बताया है कि उनको उद्धव ने तीन प्लान बताए थे। इन प्लान में पहले तो उद्धव ने गठबंधन का ऑफर दिया। दूसरा, चुनाव प्रचार के दौरान एक दूसरे पर हमले नहीं करने और तीसरा विकल्प चुनाव बाद सीटों और नतीजों के आधार पर गठबंधन कर लेने की बात थी।

राज ठाकरे ने यह भी बताया कि उद्धव ने इस बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए शिवसेना सांसद अनिल देसाई से बात आगे जारी रखने को कहा था। लेकिन अभी कोई बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई है।

यह उठ रहीं आशंकाएं

इस बात का पुष्टि के साथ खुलासा होने के बाद इसके पूरे संकेत हैं कि शिवसेना-एमएनएस साथ-साथ भविष्य देख रहे हैं। वहीं भविष्य में अगर महाराष्ट्र में जनता समर्थन अगर शिवसेना को मिला और कुछ मराठी वोट एमएनएस को मिला तो दोनो पार्टियों का विलय हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+