भाजपा के साथ फिर आएगी शिवसेना, भाजपा सरकार मनाने में लगी
मुंबई। भाजपा छोटे राज्यों के हक में रही है तो शिवसेना का रुख हमेशा से अखंड महराष्ट्र का रहा है। ऐसे में अगर शिवसेना और भाजपा दोनों साथ आते हैं तो क्या महाराष्ट्र अलग होगा या शिवसेना महाराष्ट्र को एक रख पाएगी। यह याद दिलाने की जरूरत नहीं है कि भाजपा की नई सरकार ने यह साफ कर दिया है कि वह विदर्भ को अलग राज्य बनाकर रहेगी।

पच्चीस साल पुरानी भाजपा-शिवसेना की दोस्ती हाल ही हुए विधानसभा चुनाव में टूट गई थी। लेकिन भाजपा अब भी उम्मीद जता रही है कि शिवसेना महाराष्ट्र में भाजपा के साथ आएगी। आपको बता दें कि इससे एनसीपी ने यह संकेत दिए थे कि वह भाजपा को दिया हुआ बाहरी समर्थन वापस ले सकती है।
पार्टी छोटे राज्यों की पक्षधर
मंत्री गडकरी ने कहा कि भाजपा पार्टी हमेशा से ही छोटे राज्यों की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उत्तराखंड छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे छोटे राज्यों की स्थापना की है। इसके अलावा विपक्ष में रहते हुए तेलंगाना के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।












Click it and Unblock the Notifications