CM फडनवीस ने कहा सरकार गिरी तो जनता हमे दुबारा चुनेगी
मुंबई। शिवसेना-भाजपा के फिर से एक होने की अटकलों के बीच भाजपा ने अकेले ही महाराष्ट्र में सरकार बना ली है लेकिन अभी तक शिवसेना के साथ भाजपा नहीं आई है। इस पर मुख्यमंत्री बने भाजपा के देवेंद्र फडनवीस ने फिर से शिवसेना के साथ बने रहने के संकेत दे दिए हैं। फडनवीस ने कहा कि भाजपा एनसीपी के साथ नहीं जाएगी।

एनडीटीवी को दिए अपने एक साक्षात्कार में मुख्यमंत्री फडनवीस ने यह साफ कर दिया कि एनसीपी के साथ न जाते हुए शिवसेना के साथ ही कामकाज करेगी। शिवसेना से बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि एनसीपी भाजपा का हिस्सा नहीं है। इसलिए एनसीपी का समर्थन नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर हमे एनसीपी के साथ सरकार चलानी होती तो हम शिवसेना से क्यों बातचीत करते।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कहा कि हम अलग राजनीति कर रहे हैं। इसलिए महाराष्ट्र हमारे साथ है। उनसे जब सवाल पूछा गया कि क्या महाराष्ट्र मेें उनकी सरकार स्थिर है? तो उन्होंने कहा कि गोवा और कर्नाटक में भी भाजपा की ऐसी ही अल्पमत सरकारें बनीं। जो अस्थिर रहीं। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार गिरी तो जनता हमे दोबारा चुनेगी।












Click it and Unblock the Notifications