BJP: महागठबंधन पर अन्य सहयोगी पार्टी से विचार के बाद फैसला
मुंबई। भाजपा ने शिवसेना के साथ बैठक तो कर ली है लेकिन अभी तक सीटों के बंटवारे पर पूरी तरह से फैसला नहीं हो पाया है। इसके संकेत मिले हैं कि महाराष्ट्र भाजपा की ओर से अन्य छोटी व सहयोगी पार्टियों से भी सलाह और चर्चा की जा रही है। इसके बाद शाम तक विचार विमर्श के बाद सीटों के लेकर लगातार जारी गतिरोध समाप्त हो सकता है।

महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष देवेंद्र फडनवीस ने ट्विट करके कहा है कि शिवसेना के साथ बैठक हो गई है। इस बैठक में शिवसेना ने हमें नया प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने ट्विट करके बताया है कि सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला जल्द ही अन्य सभी सहयोगी पार्टियों से विचार-विमर्श करने के बाद लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications