महाराष्ट्र 'वसूली कांड': एक जुलाई तक ED के शिकंजे में अनिल देशमुख के दोनों करीबी
मुंबई, जून 26: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के कथित उगाही के मामले में ईडी के हत्थे उनके दो सहयोगी चढ़ गए हैं। शुक्रवार को ईडी की ओर से चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद देर रात वसूली कांड में देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और सहायक कुंदन शिंदे को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद अब शनिवार को दोनों को 1 जुलाई तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया गया है।

दरअसल, मुंबई के पूर्व कमिश्नर के 100 करोड़ की वसूली के कथित आरोपों के बाद ईडी ने इस मामले की छानबीन करते हुए देशमुख के पांच और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर शुक्रवार को छापा मारा था। वहीं सूत्रों के हवाले से यह कार्रवाई के दौरान यह भी खबर सामने आई कि मुंबई में लगभग 10 बार मालिकों ने तीन महीने के लिए करीब 4 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया था।
इधर, ईडी ने अनिल देशमुख को भी तलब किया है। जानकारी यह भी मिली है कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को अनिल देशमुख को पूछताछ के लिए तलब किया। जबरन वसूली के आरोप के अलावा देशमुख मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का भी सामना कर रहे है।
आपको बता दें कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर पूर्व गृहमंत्री के खिलाफ 100 करोड़ रुपए वसूली करने का दवाब बनाने का आरोप लगाया था, वहीं इसके बाद उन्होंने कोर्ट का भी रुख किया था। इस मामले में अदालत ने सीबीआई से कहा था कि वह मुंबई के पूर्व कमिश्नर के लगाए गए आरोपों पर गौर करें। वहीं वसूली कांड के आरोपों से घिरे देशमुख का अपने गृहमंत्री के पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications