भ्रष्टाचार किया तो आपका फोटो और जानकारी FACEBOOK पर डाल देगी पुलिस
मुंबई। अब फेसबुक पर भ्रष्ट लोगों से जुड़ी जानकारी का खुलासा किया जाएगा। महाराष्ट्र राज्य में फैले भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो ने यही एक नया तरीका निकाला है जिससे भ्रष्ट लोग भ्रष्टाचार करना बंद कर सकते हैं। यदि कोई भ्रष्टाचार पकड़ा गया तो उसकी जानकारी फेसबुक पर डालकर सार्वजनिक कर दी जाएगी। जिसके बाद समाज और पब्लिक के बीच जमकर आलोचना होगी। जिसके डर से कई भ्रष्टाचारी सुधर सकते हैं। ऐसा पहली बार महाराष्ट्र राज्य में होने जा रहा है। अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल भ्रष्टाचार को रोकने के लिए किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्ति की फोट भी फेसबुक पर अपलोड की जाएगी। यही नहीं, भ्रष्टाचार कितने का किया, कहां किया और भ्रष्टाचार करने वाला व्यक्ति कौन है तथा कहां रहता है इसकी जानकारी भी फेसबुक पर पोस्ट कर दी जाएगी।
जिससे ऐसे भ्रष्ट लोगों को आमजन पहचान सकेंगे।महाराष्ट्र पुलिस महकमें के मुताबिक अभी यह प्लान सिर्फ शुरूआती स्तर पर है लेकिन इसे जल्द लागू कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications