मुंबई में 'आप' का हुड़दंग, केजरीवाल ने तोड़ा ट्रैफिक सिग्नल

arvind kejriwal
मुंबई। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 4 दिनों की महाराष्ट्र दौरे पर हैं। केजरीवाल आज मुंबई पहुंचे और आम आदमी के दिलों में घर करने के लिए लोकल ट्रेन और ऑटो के सफर पर निकले, लेकिन उनका ये पब्लिसिटी स्टंट ना केवल उनपर बल्कि आम लोगों पर भारी पड़ गया।

अरविंद केजरीवाल के मुंबई दौरे पर लोकल ट्रेन से यात्रा करने की वजह से अव्यवस्था की स्थिति बन गई। चर्च गेट रेलवे स्टेशन पर 'आप' कार्यकर्ताओं की अनियंत्रित भीड़ के चलते मेटल डिटेक्टटर तक टूट गए। आप कार्यकर्ताओं के हुड़दंग के कारण आम जनता को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ा।

Did You Know: अरविंद केजरीवाल के पिता पर अवैध जमीन कब्जाने का आरोप है।

इसी दौरान स्टेशन पर कुछ लोग यहां केजरीवाल को काले झंडे दिखाए और हाय-हाय की नारेबाजी की। मुंबई पहुंचे केजरीवाल ने हवाई अड्डे से अंधेरी स्टेशन पर पहुंचने के लिए ऑटो रिक्शा से सफर किया। उनके इस सफर के दौरान 'आप' के कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। केजरीवाल से ट्रैफिक सिग्नल तोड़े तो उनके कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई।

अरविंद केजरीवाल जिस ऑटो पर सवार थे, उस पर तय मानक से ज्यादा लोग सवार हो गए थे। केजरीवाल के साथ बाइक पर चल रहे उनके कार्यकर्ताओं ने रेड लाइट भी जंप की। वहीं इन सब धमाचौकरी के बीच पुलिस हाथ पर हाथ धड़े बैठी नजर आई। जब इस बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने मामले की जांच करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस विडियो फूटेज देखकर उनपर कार्यवाई करेगी।

Did You Know: अरविंद केजरीवाल के पिता ने अपनी बहन को मां बताकर उनकी 16000 गज की जमीन अपने नाम करवा ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+