कोरोना से संक्रमित अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी फोटो, लिखा- सब उल्टा...

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि इस संक्रमण से उनके हौसलों में कोई कमी नहीं आई है और वह इस समय का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि इस संक्रमण से उनके हौसलों में कोई कमी नहीं आई है और वह इस समय का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। कोरोना से पीड़ित होने के बाद आज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह उल्टे खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने चाहने वालों को इस कोरोना काल में गुदगुदाने के लिए इस फोटो के साथ मजेदार कैप्शन लिखा है। फोटो के कैप्शन में कार्तिक ने लिखा, 'कोविड के बाद सब उल्टा दिखाई दे रहा है!! गुड मॉर्निग।'

Kartik Aaryan

फोटो में कार्तिक भूरे रंग का ट्रैक सूट पहने नजर आ रहे हैं। फोटो देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि मानो यह फोटो उनके कसरत करने के दौरान खींची गई हैं, क्योंकि फोटो में कार्तिक का जिम का बैग भी दिखाई दे रहा है।

फैंस को दीं होली की शुभकामनाएं
कार्तिक आर्यन भले ही इस साल होली नहीं मना सके, लेकिन उन्होंने बेहद मजाकिया अंदाज में अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म भूल भुलैया- 2 से अभिनेता राजपाल यादव अपने एक सीन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'छोटे पंडित और मेरी तरफ से होली मुबारक। पानी से बचके रहना इस साल'

यह भी पढ़ें: एजाज खान को मुंबई एयरपोर्ट पर लिया गया हिरासत में, ड्रग्स केस में हुई कार्रवाई

इससे पहले जब कार्तिक कोरोना से संक्रमित हुए थे तो उन्होंने एक फोटो शेयर की थी जिसके साथ उन्होंने लिखा था, 'पॉजिटिव हो गया। दुआ करो।'

वहीं, कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म धमाका नेटफ्लिक्स पर जल्द धमाका करेगी। फिलहाल वह फिल्म भूल भुलैया की शूटिंग में व्यस्त थे कि उन्हें कोरोना हो गया। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म दोस्ताना-2 में भी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+