एजाज खान को मुंबई एयरपोर्ट पर लिया गया हिरासत में, ड्रग्स केस में हुई कार्रवाई
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर एजाज खान को मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एक टीम ने एजाज को उस वक्त मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा, जब वो राजस्थान से मुंबई लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, ड्रग्स केस में एनसीबी ने कार्रवाई करते हुए एजाज को हिरासत में लिया है। इतना ही नहीं मुबंई में एजाज के दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी भी चल रही है।

एजाज पर लगे हैं ये आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एजाज पर बटाटा गैंग का हिस्सा होने का आरोप लगा है। NCB ने मुंबई के सबसे बड़े ड्रग्स सप्लायर फारूख बटाटा के बेटे शादाब बटाटा को हाल ही में गिरफ्तार किया था। एनसीबी को शादाब के पास से करीब 2 करोड़ रुपए का ड्रग्स भी बरामद किया था। शादाब बटाटा पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है।
2018 में गिरफ्तार हो चुके हैं एजाज
आपको बता दें कि एजाज को इससे पहले भी 2018 में गिरफ्तार किया जा चुका है। उस वक्त भी उनकी गिरफ्तारी ड्रग्स केस में ही हुई थी। उन्हें मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया था। उस समय एजाज के पास करीब 1 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications