करीना ने 80s की एक फोटो सोशल मीडिया पर की शेयर, फैंस बोले- बिल्कुल तैमूर जैसी लगती हो

मुंबई, जुलाई 17। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर पुरानी यादों को ताजा किया है। उन्होंने अपनी बहन करिश्मा कपूर और अपनी मां बबीता कपूर के साथ की पुरानी तस्वीर शेयर की है। ये फोटो बहुत ही पुरानी है। इस फोटो में तीनों क्रिसमस ट्री के पास पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो में करीना कपूर बहुत ही छोटी हैं। फोटो में करिश्मा को तो फिर भी पहचाना जा सकता है, लेकिन करीना को पहचान पाना बड़ा मुश्किल है।

फोटो में तीनों का ड्रेसअप

फोटो में तीनों का ड्रेसअप

इस फोटो में बबीता कपूर ग्रे और ऑरेंज कलर के सिल्स सूट में नजर आ रही हैं और ट्रेडिशनल ईयररिंग्स पहने हुए हैं। वह करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान के बीच में खड़ी हैं। करिश्मा व्हाइट सूट में गोल्डन थ्रेड वर्क, ईयररिंग्स के साथ नजर आ रही हैं और उनके बाल पीछे बंधे हुए हैं। वहीं करीना सबसे छोटी वाली हैं, जिन्होंने नीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है।

करीना की फोटो 80s की है

करीना की फोटो 80s की है

करीना ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, "क्या यह पहले से ही क्रिसमस है? #Mammas girls # ये आउटफिट कमाल के हैं # the80s @therealkarismakapoor।" करीना के कैप्शन को देखते हुए समझ आता है कि ये फोटो 80s का है।

फैंस ने कहा- बिल्कुल तैमूर जैसे लगते हो

फैंस ने कहा- बिल्कुल तैमूर जैसे लगते हो

करीना की इस फोटो में उनके पति सैफ अली खान की बहन सबा अली ने रिएक्शन देते हुए कहा है, "माशाल्लाह" । फैंस ने भी पोस्ट पर रिएक्शन दिए हैं। कुछ फैंस ने तो करीना को बचपन में बिल्कुल तैमूर जैसा बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+