मुंबई में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान, हाईकोर्ट में सुनवाई कल
रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से मुंबई में हजारों मरीज परेशान हैं। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से सरकारी अस्पतालों में सर्जरी बंद है। मरीजों को ओपीडी से ही लौटने को मजबूर होना पड़ रहा है।
मुंबई। मुंबई के रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी है। डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों का बुरा हाल है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को काम पर लौटने का आदेश दिया था, बावजूद इसके डॉक्टर अभी तक काम पर नहीं लौटे हैं। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई टल गई है। अब इस मामले में गुरुवार को सुनवाई हो सकती है।
कोर्ट के आदेश पर भी नहीं लौटे डॉक्टर
रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से मुंबई में हजारों मरीज परेशान हैं। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से सरकारी अस्पतालों में सर्जरी बंद है। मरीजों को ओपीडी से ही लौटने को मजबूर होना पड़ रहा है।

इलाज नहीं मिलने से मरीज परेशान
मुंबई में एक मरीज के परिजन ने बताया कि डॉक्टरों की हड़ताल से आम जनता बेहाल दिख रही है। डॉक्टरों ने मरीजों को अकेला छोड़ दिया है। डॉक्टरों को अपनी ड्यूटी करना चाहिए। उनका ये आचरण कहीं से भी मान्य नहीं कहा जा सकता है। मुंबई के सियोन अस्पताल में एक मरीज के परिजन ने बताया कि मेरी पत्नी जलने से बुरी तरह झुलस गई है, इस घटना को चार दिन हो गए हैं। अब तक उसका इलाज नहीं किया गया है।

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को वापस काम पर लौटने को कहा
एक बुजुर्ग को स्ट्रोक की समस्या है, लेकिन उन्हें शुरुआती इलाज के बाद वापस भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मुझे कुछ जरूरी टेस्ट कराने थे लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं थे। मुझे दो दिन बाद बुलाया गया है। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए डॉक्टरों को वापस काम पर लौटने के लिए कहा था। इस बीच बीएमसी ने 500 रेजीडेंट डॉक्टरों को वापस काम पर लौटने का निर्देश दिया है। बीएमसी ने कहा है कि हाईकोर्ट के निर्देश के तहत डॉक्टर काम पर लौटें नहीं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

हाईकोर्ट में कल हो सकती है मामले की सुनवाई
बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने रेडीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल पर कहा है कि अगर डॉक्टर काम पर नहीं लौटते हैं तो अस्पताल प्रशासन उन पर कार्रवाई करे। हालांकि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी मुंबई के अस्पतालों में डॉक्टर्स अभी तक काम पर नहीं लौटे हैं। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई टल गई है। इस मामले में सुनवाई अब बृहस्पतिवार को होगी।

डॉक्टरों से मार-पीट के चलते प्रदर्शन
बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के कुछ अस्पतालों में डॉक्टरों के साथ मार-पीट की घटनाएं सामने आई हैं। रविवार को सायन अस्पताल में एक मरीज की मृत्यु के बाद मरीज के रिश्तेदारों ने एक डॉक्टर के साथ कथित तौर पर पिटाई की थी। धुले में भी एक डॉक्टर से मरीजों ने मारपीट की थी। डॉक्टरों का कहना है कि हम अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों का इलाज नहीं कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications