जैकलीन फर्नांडिस की ये टॉपलेस फोटो आपने देखी क्या, बोल्ड अंदाज देख उर्वशी रौतेला भी बोलीं- इंटरनेट इज मेल्टिंग

जैकलीन फर्नांडिस की ये टॉपलेस फोटो आपने देखी क्या, बोल्ड अंदाज देख उर्वशी रौतेला भी बोलीं- इंटरनेट इज मेल्टिंग

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर हमेशा अपने बोल्ड और हॉट तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। जैकलीन फर्नांडिस जो भी तस्वीर शेयर करती हैं वायरल हो जाता है। इस बार भी जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी एक बोल्ड तस्वीर शेयर कर इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है। जैकलीन फर्नांडिस ने शनिवार (13 मार्च) को एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की। इस फोटो में जैकलीन टॉपलेस दिखाई दे रही हैं। जैकलीन फर्नांडिस ने ये तस्वीर अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। जैकलीन की ये फोटो जमकर वायरल हो रही है। फोटो पर सेलेब्रिटी भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए।

टॉपलेस होकर सोफे पर लेटी दिखीं जैकलीन

टॉपलेस होकर सोफे पर लेटी दिखीं जैकलीन

तस्वीर को जैकलीन फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, वावा। इस तस्वीर को ब्लैक एंड व्हाइट मोड में कैप्चर की गई है। तस्वीर में जैकलीन फर्नांडिस टॉपलेस होकर सोफे पर लेटी दिख रही हैं। जैकलीन तस्वीर में अपनी मेसी लुक में दिखाई दे रही हैं। उनका हेयर स्टाइल मेसी है और आई मेकअप स्मोकी है। जैकलीन की इस फोटो पर लाखों लाइक्स हैं और हजारों लोगों ने कमेंट किया है।

जैकलीन को देख बोलीं उर्वशी रौतेला- इंटरनेट इज मेल्टिंग

जैकलीन को देख बोलीं उर्वशी रौतेला- इंटरनेट इज मेल्टिंग

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की बोल्ड फोटो को देखकर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाईं। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने कमेंट में फायर इमोजी शेयर करते हुए लिखा है कि इंटरनेट इज मेल्टिंग।

वहीं बॉलीवुड अभिनेता और टीवी होस्ट मनीष पॉल ने भी जैकलीन फर्नांडिस की इस फोटो पर फायर इमोजी बनाई है। इसके अलावा भी कुछ बॉलीवुड सितारों ने जैकलीन की इस हॉट तस्वीर पर कमेंट किया है।

जैकलीन की टॉपलेस फोटो देख यूजर्स बोले- हाय गर्मी

जैकलीन की टॉपलेस फोटो देख यूजर्स बोले- हाय गर्मी

बॉलीवुड सितारों के अलावा जैकलीन की इस फोटो पर उनके कई फैन्स ने भी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है- हाय गर्मी। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है, क्या खूब लगती हो। वहीं एक यूजर ने कहा है, तापमान के साथ पंगा। लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने जैकलीन की इस टॉपलेस फोटो के लिए उनको ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि आप इस तरह की फोटो क्यों क्लिक करवाती हैं, तो वहीं एक ने कहा है कि ये बोल्डनेस आपको जम नहीं रहा है। एक अन्य ने लिखा है कि आखिर इस तरह की फोटो लेता कौन है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी जैकलिन फर्नांडीज

इन फिल्मों में नजर आएंगी जैकलिन फर्नांडीज

जैकलिन फर्नांडीज बहुत जल्द अक्षय कुमार स्टारर 'बच्चन पांडे' में दिखने वाली हैं। उसके अलावा जैकलीन सलमान खान की फिल्म 'किक 2' में भी नजर आएंगी। इसके साथ ही जैकलीन हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' और 'सर्कस' में भी काम कर रही हैं। 'सर्कस' फिल्म को रोहित शेट्टी बना रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह भी हैं। जैकलीन सलमान खान की फिल्म राधे में भी नजर आएंगी। उनके अलावा इस फिल्म में दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा भी हैं। जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक में भी जैकलीन काम करने वाली हैं। वहीं खबर ये भी है कि जैकलीन अक्षय कुमार की बिग बजट फिल्म रामसेतु में भी नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+