हीरानंदानी ग्रुप के कई ठिकानों पर मुंबई समेत कई शहरों में आयकर विभाग का छापा
मुंबई, 22 मार्च। रियल स्टेट कंपनी हीरानंदानी ग्रुप के अलग-अलग ठिकानों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। आयकर विभाग ने हीरानंदानी ग्रुप के मुंबई स्थित कई ठिकानों पर छापमारी कर रही है। आयकर विभाग की टीम मुंबई सहित चेन्नई और बेंगलुरू स्थित कंपनी के 24 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी कंपनी के शीर्ष अधिकारियों के घर और कंपनी के कार्यालयों में चल रही है।

बता दें कि हीरानंदानी डेवलपर्स का गठन 1978 में हुआ था, इसे दो भाई निरंजन हीरानंदानी और सुरेंद्र हीरानंदानी ने बनाया था। इस कंपनी ने कई प्रोजेक्ट्स को पिछले चार दशक में महाराष्ट्र में पूरा किया है। निरंजन और सुरेंद्र दोनों इस कंपनी के अलावा अन्य रियल स्टेट की कंपनियां चला रहे हैं। निरंजन हीरानंदानी हीरानंदानी कम्युनिटी के फाउंडर चेयरमैन हैं। वहीं सुरेंद्र हीरानंदानी हाउस ऑफ हीरानंदानी के चेयरमैन और डायरेक्टर हैं।












Click it and Unblock the Notifications