मुंबई एयरपोर्ट के पास उड़ता दिखा संदिग्ध ड्राेन, हाई अलर्ट पर शहर
इंडिगो फ्लाइट के एक कमांडर ने मुंबई एयरपोर्ट पर विमान उतारने से पहले एक ड्रोन को एयरक्राफ्ट से कुछ दूरी पर उड़ते देखा।
मुंबई। इंडिगो फ्लाइट के एक कमांडर ने मुंबई एयरपोर्ट पर विमान उतारने से पहले एक ड्रोन को एयरक्राफ्ट से कुछ दूरी पर उड़ते देखा। उसके मुताबिक यह घटना मंगलवार की है। आपको बता दें कि भारत में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है।

यह कथित घटना मंगलवार शाम 5 बजकर 55 मिनट की है दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6ई 755 कुछ मिनट बाद मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली थी। एक सीआईएसफ अधिकारी ने बताया कि पायलट ने एयरक्राफ्ट के तकरीबन 100 फीट नीचे एक नीला और गुलाबी रंग का ड्रोन उड़ता हुआ देखा।
पढ़ें: VIDEO: हाथी के बच्चे ने इंसान को डूबने से बचाया, वीडियो हुआ वायरल
हालांकि, भारत में सरकारी एजेंसियों जैसे पुलिस को ड्रोन के इस्तेेमाल की खुली छूट है। लेकिन हवा प्रदूषण को देखते हुए ड्रोन या किसी भी चीज को एयरपोर्ट परिसर या विमान के रास्ते में उड़ाना गैरकानूनी है।
पायलट की सूचना पर मुंबई में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications