क्या कभी देखी है सुरंग में चलने वाली रेलगाड़ी
मुंबई। क्या आपने कभी देखी है सुरंग में चलने वाली समय की रफ्तार का पीछा करते हुए दौड़ती हई रेलगाड़ी। मुंबई में आप भविष्य में देखेंगे। क्योंकि इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। मुंबई के सीएसटी स्टेशन पर एक साल में ही चीन परिवहन मंत्रालय से जुड़े सदस्य तीन मर्तबा स्टेशन का दौरा कर चुके हैं।

बताया जा रहा है कि सोमवार को भी चीनी रेल मंत्रालय की ओर से मुंबई के स्टेशन की जगह का जायजा लेने आए थे। चीन परिवहन मंत्रालय के उपमंत्री लू डोंग फू ने भी मुंबई का दौरा कर लिया है। आपको बता दें कि इस समय चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग भारत यात्रा पर हैं। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री के साथ इस तेज रफ्तार ट्रेन के सिलसिले में चीन के साथ काफी बातचीत आगे बढ़ सकती है। जिसके बाद भारत के लोगों को भी ऐसी ट्रेन में बैठने का मौक भविष्य में मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications