भारत की बेटी, मुंबई की लाडली ओबामा के साथ करेंगी डिनर

obama
मुंबई। भारती की बेटी, मुंबई की लाडली नेहा ओबामा के साथ डिनर करेंगी। नेहा को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 31 जुलाई के दिन अपने साथ विशेष डिनर के लिए आमंत्रित किया है। मुंबई की नेहा ओबामा के साथ हाई-फाई डिनर में भाग लेंगी। ओबमा ने विशेष डिनर आयोजित किया और इस डिनर में उन्हें आमंत्रित किया है जो विशेष बच्चे होते हैं।

यानी जो साधारण लोगों से थोड़े अलग होते हैं। नेहा भले ही शिक्षा में कीर्तीमान स्थापित नहीं कर पाईं लेकिन उन्होंने खेलों के प्रति रुचि होने के कारण इंटरनेशनल ओलम्पिक में ग्लोबल मैसेंजर होने का गौरव हासिल किया।

अनारकली की ड्रेस

यही वो वजह है कि बराक ओबामा ने विशेष डिनर के लिए नेहा को आमंत्रित किया है। 23 वर्ष की नेहा दुनिया से आ रहे 12 डिफरेंटली ऐबल्स बच्चों में शामिल होंगी। जिनको ओबामा से डिनर के मौके पर खास बातचीत का मौका मिला है।

नेहा मुंबई के गोरेगांव की रहने वाली हैं और नेहा पी. नाइक स्पेशल ओलम्पिक की ग्लोबल मैसेंजर हैं। नेहा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें गर्व हो रहा है कि वह अनारकली स्टाइल का सूट पहनकर वाइट हाउस के डिनर में जाएंगी।

बचपन में मुश्किलों में था परिवार

नेहा जब छोटी थीं तो नेहा परिवार नेहा के लिए हमेशा चिंतित रहता था। नेहा की मां आशा के मुताबिक बचपन में नेहा सामान्य बच्ची थी लेकिन पांच साल की उम्र में तेज बुखार हुआ जिसके बाद नेहा का मानसिक विकास प्रभावित हो गया।

नेहा का दाखिला सामान्य स्कूल में कराया गया लेकिन वहां नेहा सही तरीके से संतुलित नहीं हो पाईं जिसके बाद उनकी मां आशा ने उनका दाखिला विशेष बच्चों के साथ करा दिया। विशेष बच्चों के लिए बने पुनर्वास स्कूल में नेहा ने खेल में अच्छा प्रदर्शन किया और साथ ही नेहा की बोलने की क्षमता प्रभावित करने वाली बन गई।

उनकी मां बताती हैं कि नेहा दर्शकों को ऐसे संबोधित करने लगीं कि उनको आसानी से सुनना लोगों को अच्छा लगने लगा। उनकी इसी शैली की वजह से उन्हें इनटरनेश्नल ओलम्पिक का ग्लोबल मैसेंजर बनाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+