मुंबई में ऑटो और लोकल ट्रेन में केजरीवाल ने की सवारी

अरविंद केजरीवाल तीन दिन के महाराष्ट्र दौरे पर हैं। पहले दिन केजरीवाल मुंबई में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और अपने उम्मीदवारों के लिए रोड शो करेंगे। इसके बाद केजरीवाल मुंबई की जान लोकल ट्रेन और ऑटो के सफर पर निकलेंगे। केजरीवाल हवाई जहाज के जरिये मुंबई पहुंचे और फिर ऑटो रिक्शा से प्रचार के लिए निकले। यहां केजरीवाल अपने उम्मीदवार मयंक गांधी के लिए रोड शो करने वाले हैं।
Did You Know: राहुल ने भी 2010 में लोकल ट्रेन से सफर कर खूब वाहवाही लूटी थी।
केजरीवाल यहां से लोकल ट्रेन के जरिये दक्षिणी मुंबई जाएंगे, जहां वह पार्टी के लिए पैसा जुटाने के लिए रखे गए एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक केजरीवाल रात में मुंबई से नागपुर के लिए रवाना होंगे।
केजरीवाल का ये लोकल ट्रेन में सफर का स्टाइल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साल 2010 में मुंबई लोकल ट्रेन की यात्रा से प्रेरित बताया जा रहा है। राहुल ने उस वक्त सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मुंबई लोकल में यात्रा की और लोगों के बीच जाकर बैठे। राहुल के इस कदम ने लोगों को उनके काफी करीब जा दिया था। इसी मकसद से अब केजरीवाल भी मुंबई यात्रा पर निकल पड़े है।
Did You Know: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 4 साल पहले शिवसेना की धमकी के बावजूद सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मुबंई लोकल ट्रेन की सवारी की थी। राहुल गांधी ने शिवसैनिको को छकाते हुए लोकल ट्रेन से घाटकोपर पहुंचे। कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें पहले सड़क मार्ग से घाटकोपर जाना तय था लेकिन राहुल अंधेरी से लोकल ट्रेन पकड़कर घाटकोपर तक लोकल से यात्रा की।












Click it and Unblock the Notifications