महाराष्ट्र में इंपोर्टेड शराब हुई सस्ती, सरकार ने 50% घटाई एक्साइज ड्यूटी

महाराष्ट्र में अब विदेशी शराब की चुस्की लेना सस्ता होगा। सरकार ने इंपोर्टेड शराब पर एक्साइज ड्यूटी 50% घटा दी है।

मुंबई, 22 नवंबर। महाराष्ट्र में अब विदेशी शराब की चुस्की लेना सस्ता होगा। सरकार ने इंपोर्टेड शराब पर एक्साइज ड्यूटी 50% घटा दी है। इससे राज्य में शराब के दाम अन्य प्रदेशों के बराबर हो जाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि सरकार ने स्कॉच व्हिस्की पर आबकारी शुल्क को विनिर्माण लागत के 300 से घटाकर 150 फीसदी कर दिया है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार को विदेशी शराब की बिक्री पर सालाना 100 करोड़ रुपए का राजस्व मिलता है।

Imported liquor

उन्होंने कहा कि इस कटौती से सरकार का राजस्व बढ़कर 250 करोड़ होने की उम्मीद है क्योंकि इससे बिक्री एक लाख बोतल से बढ़कर 2.5 लाख बोतल हो जाएगी। बता दें कि एक्साइज ड्यूटी की गणना प्रति यूनिट के आधार पर की जाती है। यानी अगर आप एक लीटर शराब खरीदते हैं तो आपको 15 रुपए का फिक्स एक्साइज ड्यूटी देनी होती है।

शराब की तस्करी पर लगेगी लगाम
अधिकारी ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी कम होने से अन्य राज्यों से स्कॉच की तस्करी और नकली शराब की बिक्री पर लगाम लगेगी और राज्य को इससे दो गुना राजस्व मिलने की उम्मीद है जो वर्तमान में 100 करोड़ है।

एक्साइज ड्यूटी में कमी रम, ब्रांडी, वोदका और जिन पर लागू होगी। हालांकि बीयर और वाइन को ताजा आदेश से छूट दी गई है। सरकार के आदेश के साथ स्कॉच व्हिस्की जैसी 1000 मिलीलीटर इंपोर्टेड शराब की बोतल की कीमत जो फिलहाल 5,000 से 14,000 रुपए तक है वह अब 35-40 फीसदी तक कम हो जाएगी। एक्साइज ड्यूटी में ये कमी भारत में निर्मित विदेशी शराब ब्रांडों पर लागू नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: सूर्यवंशी के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने संघर्ष के दिनों को किया याद, बोले- आज जो कुछ भी हूं अजय देवगन की वजह से
एक्साइज ड्यूटी में कमी केवल इंपोर्टेड शराब ब्रांडों पर लागू होगी जो मूल देश में बोतलबंद और पैक किए गए हैं, न कि उन अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों पर जो भारत में बोतलबंद हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में अन्य पड़ोसी राज्यों की तुलना में इंपोर्टेड व्हिस्की पर एक्साइज ड्यूटी सबसे अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+