'मस्जिद-मंदिर से गैर कानूनी लाऊडस्पीकर को हटाओ'

आरटीआई कार्यकर्ता ने उठाया मामला
हाईकोर्ट में आरटीआई कार्यकर्ता संतोष पचालग ने याचिका दायर की थी। इस पर हाईकोर्ट ने आदेश देते हुए कहा है कि आरटीआई कार्यकर्ता ने बताया कि कई धार्मिक स्थलों में गैर कानूनी तरीके से लाऊड स्पीकर इस्तेमाल हो रहे हैं जो धव्नी प्रदूषण का कारण बन रहे हैं।
इन धार्मिक स्थलों को लाऊड स्पीकर लगाने की अनुमति नहीं
आरटीआई कार्यकर्ता ने आरटीआई के हवाले से जानकारी दी है कि 49 में से 45 मंदिर-मस्जिद स्थल ऐसे हैं। जिनके पास लाऊड स्पीकर लगाने की अनुमति नहीं है। आपको बता दें कि स्थलों लाऊड स्पीकर लगाने का ज्यादा चलन मस्जिदों में ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक इन लाऊड स्पीकरों की ध्वनी क्षमता नियमों के विपरीत और अधिक होती है।
कांट में सामने आयी थी हिंसा
आपको बता दें कि गत दिनों मुरादाबाद के कांट में लाऊड स्पीकर को लेकर ही साम्प्रदायिक हिंसा हो रही थी। दो विशेष समुदायों ने आपस में विरोध प्रदर्श करना शुरू कर दिया था। इसमें प्रशासनिक अधिकारी भी घायल हुए। हुआ यूं था कि मस्जिद पर लगे लाऊड स्पीकर को हटाने को लेकर विवाद छिड़ गया था जिसने हिंसा का रूप ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications