आईआईटी कैंपस में लड़के-लड़कियां करेंगे समूहिक Kiss
केरल में खुलेआम किस करने पर रोक लगाने के प्रयासों के बीच अब छात्र-छात्राओं ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया है। छात्र-छात्राओं के समूह ने इसे प्यार के विरोध में माना है। जिसका नतीजा है कि मुंबई के आईआईटी में सामूहिक चुंबन कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस कार्यक्रम में लड़के-लड़कियां होंठों से होंठ मिलाकर आपस में चुंबन करेंगे।

छात्रों का कहना है कि वह ऐसा करके दक्षिणापंथ सगंठन को करारा जवाब देना चाहते हैं। यह सामूहिक चुंबन कार्यक्रम शाम आईआईटी कैंपस में शाम साढ़े पांच बजे किया जाएगा। जिसमें 70 से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल होंगी।
यही नहीं, इस तरह विरोध अब कोच्चि में भी किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक किस करने पर पाबंदी लगाने की कोशिशों के विरोध में कोच्चि में छात्र सामूहिक चुंबन प्रदर्शन आयोजित कर रहे हैं।
इस तरह का चुंबन प्रदर्शन करने वाले छात्रों और छात्राओं का मानना है कि वह इस दिन को किस डे के रूप में मनाना चाहते हैं। इसे प्यार करने वालों पर रोक लगाने वालों की मंशा के लिए विरोध जाहिर करने के तौर पर देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications