हर किसी की ज़बान पर है, गणपति बप्पा रक्षा करना.........
मुंबई। आईबी की ओर से ऐसी सूचना है कि गणेश मूर्ति विसर्जन के अवसर पर मुंबई में आतंकी हमला हो सकता है। इसलिए महाराष्ट्र में ही नहीं पूरे देश में भी अलर्ट जैसा माहौल है। आईबी ने विशेष रूप से महाराष्ट्र पुलिस को इस बारे में सचेत कर दिया है। गणेश विसर्जन का पर्व महाराष्ट्र राज्य में बहुत बड़े स्तर पर मनाया जाता है। इसमें महाराष्ट्र राज्य में ही करीब एक करोड़ लोग सड़कों पर उतरते हैं। ट्रैफिक थम जाता है, व्यवस्था अस्त-व्यस्त सी लगने लगती है। इसको दुरुस्त बनाए रखने के लिए महाराष्ट्र पुलिस के जवानों को मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में महाराष्ट्र आतंकियों के लिए सॉफ्ट टारगेट का काम कर सकता है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गए हैं। मुंबई में चारो तरफ पुलिस तैनात कर दी गई हैं। और बारीकी से हर हरकत और गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। मुंबई पुलिस के मुताबिक जवान यह प्रयास करने में लगे हैं कि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाए।












Click it and Unblock the Notifications