मुझे नहीं पता नारायण राणे कांग्रेस में क्यों आए, क्या मंशा थी उनकीः पृथ्वीराज चव्हाण

चव्हाण ने कहा है कि 'मुझे नहीं पता कि नारायण राणे शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में क्यों आए थे ' । उन्होंने कहा कि मुझे तो पता नहीं कि राणे नौ साल पहले किस मंशा से कांग्रेस में आए थे। आपको बता दें कि यह उनका बयान तब आया है जब वह राहुल गांधी से इस सिलसिले में चर्चा कर चुके हैं। कयास यह लगाए जा रहे हैं कि अब नारायण राणे को पूरी तरह से किनारे लगा दिया जाएगा। गौरतलब है कि 2005 में नारायण राणे शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में भर्ती हो गए थे।
मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं राणे
पिछले विधानसभा चुनाव में भी नारायण राणे को लेकर पार्टी में अंदरूनी उठा पटक चल रही थी। बताया जाता है कि पार्टी में गत विधानसभा में मुख्यमंत्री का नाम पर जब चर्चा हो रही थी तो राणे ने अपना नाम प्रस्तावित किया था। लेकिन कांग्रेस ने इस पर राजीनामा नहीं दिया था। वहीं अभी यह खबर है कि नारायण राणे इस विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से संभवतः यह मांग कर रहे हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट किया जाए।
कहीं के नहीं रह जाएंगे राणे
नारायण राणे को अगर कांग्रेस ने भी किनारे कर दिया तो वह कहीं के नहीं रह जाएंगे। राणे के सामने अपने राजनीतिक अस्तित्व को लेकर समस्या भी खड़ी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications