शॉपिंग सेंटर का एक हिस्सा गिरा,दबकर मरे तीन

three-dead-mumbai
मुंबई। मुंबई में भारी बारिश के कारण एक शॉपिंग सेंटर की दीवार का एक हिस्सा गिरने से तीन जने दबकर मर गए। इस हादसे मं छ जने घायल हो गए हैं। घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। बताया जा रहा है कि शॉपिंग सेंटर गोरेंगाव रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थित है। मुंबई में गत दो दिन से झमाझम बारिश का दौर जारी है। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हम आपको बता दें कि मुंबई में कई दिनों से लोग मॉनसून का इंतजार कर रहे थे।

लेकिन जब बरसात आई तो ऐसी आई कि अब बरसात के रुकने का इंतजार कर रहे हैं।शॉपिंग सेंटर का बाहरी हिस्से एक झटके में गिर गया। जिसमें लोग दबे जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और करीब छ अभी भी घायल बताया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि धीरे-धीरे घायलों की हालत में सुधार होता जा रहा है।

आपको बता दें कि गोरेगांव रेलवे स्टेशन के सामने इस शॉपिंग सेंटर की इमारत काफी पुरानी हो गई थी। इसको लेकर कई लोग पहले भी अंदेशा जता चुके लेकिन भारी नुकसान होने के बाद अब यह साफ हो गया है कि शॉपिंग सें टर जैसी पुरानी इमारतें बरसात के मौसम में गिर सकती हैं।

बताया जा रहा है कि ये इमारत काफी पुरानी हो गई थी, और पहले भी हादसे की आशंका जताई गई थी। गौरतलब है कि मुंबई में कई इमारतें इतनी पुरानी हैं कि जिनके बारिश के दौरान गिरने की आशंका लगातार बनी रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+