रशियन कॉल गर्ल्स को इंप्रेस करने और उनपर पैसे लुटाने के लिए करते थे चोरी, गिरफ्तार

मुंबई। मुबई में हुई एक बड़ी चोरी का मामला तो पुलिस ने वर्कआउट कर लिया है लेकिन चोरों के कबूलनामें ने अधिकारियों के होश उड़ा दिए हैं। पूछताछ में चोरों ने चोरी करने का कारण बताया है। उन्होंने कहा है वो रशियन कॉल गर्ल्स को खुश करने के लिए चोरी करते थे।

चोरी के बाद वो सारी रकम रशियन कॉल गर्ल्स पर लुटा देते थे। चौकाने वाली बात ये है कि दोनों चोर शादीशुदा और बाल-बच्चे वाले हैं। घर का खर्चा चलाने के लिए वो दोनों अलग-अलग जगह नौकरी भी करते हैं। जानकारी के मुताबिक मुंबई की शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने चार सदस्यों के एक चोर गिरोह का भांडाफोड़ किया है।

अधेड़ उम्र के दोनों आरोपी चोरी की कला में माहिर हैं। पुलिस ने बताया कि रशियन कॉल गर्ल्स को लेकर यह गिरोह आसपास के टूरिस्ट प्लेस पर जाता था। इसमें लोनावाला ये कई बार गए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+