मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह भगोड़ा घोषित, कुर्क होगी संपत्ति

मुंबई, 17 नवंबर: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। लगातार समन जारी होने के बाद पुलिस के सामने पेश ना होने के कारण मुंबई की अदालत ने परमबीर सिंह को आधिकारिक रूप से भगोड़ा घोषित कर दिया है। परमबीर सिंह को 30 दिनों के भीतर हाजिर होने का अल्टीमेटम भी दिया गया है। ऐसे में अगर वो समय पर हाजिर नहीं होते हैं तो उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Former Mumbai police commissioner Param Bir Singh declared proclaimed offenders by a court in Mumbai

मंबई के गोरेगांव की एक वसूली के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से परमबीर सिंह को कई बार समन भेजे गए थे, लेकिन वे पूछताछ और जांच के लिए हाजिर नहीं हुए। बार-बार समन भेजे जाने के बाद भी जब परमबीर सिंह हाजिर नहीं हुए तो क्राइम ब्रांच ने अतिरिक्त मुख्य महा दंडाधिकारी न्यायालय से उन्हें फरार घोषित करने की अपील की थी। कोर्ट ने बुधवार को यह अपील मंजूर कर ली। परमबीर सिंह के साथ विनय सिंह और रियाज भाटी को भी फरार घोषित किया गया है।

अगर परमबीर सिंह 30 दिनों के भीतर सामने नहीं आते हैं, तो मुंबई पुलिस उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। पिछले छह महीने से परमबीर सिंह लापता हैं। शनिवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को उपनगर गोरेगांव में एक पुलिस थाने में उनके तथा अन्य के खिलाफ दर्ज वसूली के मामले में भगौड़ा आरोपी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+