Mumbai: पूर्व BJP विधायक के बेटे की लेम्बोर्गिनी हाईवे की रेलिंग से टकराई, कार से खो बैठा था कंट्रोल
Mumbai Lamborghini Accident: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पूर्व बीजेपी विधायक के बेटे की अपनी सुपरकार लेम्बोर्गिनी हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना शनिवार को मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक की है, जहां कथित तौर पर पूर्व विधायक के बेटे ने लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन से हाईवे की रेलिंग को टक्कर मार दी।
घटना तब की है, जब मीरा-भायंदर के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता के बेटे तक्षशील मेहता ने शनिवार सुबह 7:30 बजे वर्ली की तरफ जाते हुए अपनी कार से कंट्रोल खो दिया।

जिसके बाद कार रेलिंग से टक्कर हो गई। इस हादसे में तक्षशील के हाथ में चोटें आईं। अन्य किसी का कोई हानि नहीं पहुंची। पुलिस ने इस मामले में लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर दुर्घटनाग्रस्त कार को वर्ली पुलिस थाने ले गई।
पुलिस के मुताबिक तक्षशील का हाथ जल गया, और कोई घायल नहीं हुआ। हादसे से साफ देखा जा सकता है कि नारंगी कलर की लेम्बोर्गिनी का हुड और फ्रंट ग्रिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है।
पुलिस ने बताया कि रेलिंग से टकराने के बाद कार का एयरबैग खुल गए थे। बता दें कि जिस कार से बीजेपी नेता के बेटा हादसे का शिकार हुआ है, उस कार (लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन) की भारत में कीमत 3.5 करोड़ रुपए तक है।












Click it and Unblock the Notifications