शादी में शामिल होने जा रहे परिवार ने 'हाईजैक' कर ली मुंबई से भोपाल जा रही फ्लाइट!

मुंबई से भोपाल तक की इस फ्लाइट को उड़ान भरन में 2 घंटे की देरी हुई। ऐसा 17 यात्रियों की वजह से हुआ।

मुंबई। मुंबई से भोपाल जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट में उस समय हंगामा शुरू हो गया जब एक शादी में शामिल होने जा रहे कुछ लोगों की वजह से 2 घंटे की देरी हो गई।

बताया गया कि शुक्रवार सुबह (2 दिसंबर) को 5 बजकर 55 मिनट पर जेट एयरवेज की फ्लाइट मुंबई से भोपाल के लिए रवाना होने की ओर थी।

इकॉनमी क्लास मं 156 सीटें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लोगों को मिल गई थीं, लेकिन ओवरबुक्ड होने की वजह से एक शादी में जाने वाले 80 में से 17 लोगों को सीट नहीं मिल पाई।

mumbai

एक ही शादी में जा रहे थे 80 लोग

इसी बात से नाराज होकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक फ्लाइट के 80 यात्री एक ही शादी में जा रहे थे।

इनमें से 17 लोग चेक इन पर लेट हो गए साथ ही जब उन्हें इस बात की जानकारी दी गई कि वे इस फ्लाइट से नहीं जा पाएंगे तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

इस दौरान यह पाया गया कि सभी 80 टिकट अलग-अलग समूहों में बुक किए गए थे। जिन 17 लोगों ने देर से चेक इन किया था, उनका टिकट अलग समूह में बुक किया गया था।

टिकट पर लिखा था स्टैंडबाय

बताया गया कि इन 17 यात्रियों को जो टिकट जारी किया गया था, उस पर सीट संख्या ना देकर, स्टैंड बाय लिखा गया था। बिना वैध बोर्डिंग पास के सभी 17 यात्री फ्लाइट के गेट तक पहंच गए और हंगामा करने लगे।

इस दौरान जेट एयरवेज ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए इन 17 यात्रियों को इस फ्लाइट से सफर ना करने के लिोए 10-10 हजार रुपए देने की बात कही, जिसके बाद वो मानने गए।

मुंबई मिरर के अनुसार ये यात्री एक राजनीतिक परिवार से हैं और किसी 'मंत्री' का नाम ले रहे थे।

बता दें कि इन 17 यात्रियों और एयरलाइन के कारण अन्य 63 यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जहाज में सवार अन्य यात्रियों ने कहा कि देर होने के बाद भी इन्हें बोर्डिंग गेट और चेकअप से एंट्री कैसे दे दी गई?

हाइजैक कर ली फ्लाइट

कहा कि इन लोगों ने नियम तो तोड़ा ही है साथ ही अन्य यात्रियों के लिए समस्या का कारण बने। इस दौरान कुछ यात्रियों ने शादी में जा रहे लोगों पर आरोप लगाया कि उन्होंने फ्लाइट 'हाइजैक' कर लिया है।

यात्रियों के हंगामे के दौरान फ्लाइट के पायलट ने घोषणा की कि भोपाल एयरपोर्ट पर चल रहे कुछ काम के कारण वो 9 बजे बंद हो जाएगा। इसके बाद फ्लाइट ने 8 बजे उड़ान भरी और 9 बजकर 10 मिनट पर भोपाल पहुंची।

इस मालमे पर जेट एयरवेज की ओर से बयान आया कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट संख्या 9W 7083 ओवरबुक होने के कारण देर हो गई। इस घटना के लिए एयरवेज प्रशासन की ओर से खेद व्यक्त किया गया है।

घटना का वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+