मुंबई: दूरदर्शन केंद्र की बिल्डिंग में लगी आग, FM रेडियो का प्रसारण बंद

Mumbai News मुंबई। मुंबई के वर्ली स्थित दूरदर्शन प्रसारण केंद्र की बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से एफएम रेडियो का प्रसारण बंद कर दिया गया। दूरदर्शन की बिल्डिंग में आग लगने की सूचना पर दमकर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Fire in the Doordarshan Center Building in Mumbai

जानकारी के अनुसार, दूरदर्शन प्रसारण केंद्र की बिल्डिंग मुंबई के वर्ली में स्थित है। गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे बिल्डिंग के दूसरे माले में आग लग गई। आग दूरदर्शन केंद्र में एफएम रेडियो के ट्रांसमिशन सेंटर में लगी। आग लगने की वजह से एफएस रेडियो का प्रसारण बंद कर दिया गया है। बिल्डिंग में आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया गया। आग किस वजह से लगी, इसका कारण अब तक पता नहीं चल सका है। वहीं, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

पिछले चार दिनों से आग लगने की आ रही है सूचनाएं

मुंबई में लगातार चार दिनों से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। सोमवार को अंधेरी स्थित कामगार हॉस्पिटल में भीषण आग लगने के घटना में 8 लोगों की मौत हो गई थी। बुधवार की दोपहर को माटुंगा लेबर कैम्पस में आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए थे। रात 11 बजे के करीब नरिमन पाइंट स्थित ट्रायडेन्ट होटल में आग लगने की घटना हुई थी। उसके बाद कुछ ही समय में माझगाव स्थित अफजल होटल में आग लगने की घटना घटी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+