मुंबई के गोरेगांव में स्थित बिल्डिंग में लगी आग, 7 की मौत, कई घायल
मुंबई के गोरेगांव में बड़ा हादसा सामने आया है, यहां गोरेगांव स्थित बिल्डिंग में आज आग लग गई। इस हादसे में 25-30 लोग घायल हुए हैं। यह आग आज सुबह तकरीबन 3 बजे लगी थी। जानकारी के अनुसार हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि दो की हालत गंभीर है।
यह बिल्डिंग गोरेगांव वेस्ट स्थित एमजी रोड के पास स्थित है, जिसका नाम जय संदेश बिल्डिंग है। आग की खबर मिलने के बाद मुंबई पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह बिल्डिंग पांच मंजिला है।

मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं लगातार बीएमसी और पुलिस के संपर्क में हूं। जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा, घायलों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी।
बीएमसी के डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारी ने बताया कि आग ग्राउंड फ्लोर में लगी थी, यहां पर कबाड़, गाड़ियां खड़ी थी जिसकी वजह से लोग अलग-अलग फ्लोर पर फंस गए थे। हादसे के बाद यहां से 25-30 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कई बाइकें और कार जलीं
जानकारी के अनुसार इस हादसे में 30 से अधिक बाइक और 4 कारों ने भी आग की लपटे पकड़ ली। फिलहाल आग लगने की वजह नहीं पता चल सकी है। हादसे में कुल 46 लोग घायल हुए हैं, जिसमे से 7 की मौत हो गई है जबकि 39 एचबीटी और कूपर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने जाहिर किया दुख
वहीं हादसे पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जाहिर किया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गोरेगांव में आग लगने की घटना की जानकारी मिली। हादसे में जिन लोगों की जान गई है उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना जाहिर करता हूं। हम बीेमसी और मुंबई पुलिस के संपर्क में हैं। हादसे में घायल और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।
10 गाड़ियां मौके पर पहुंची
आग इतनी भयानक थी कि इसपर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। फिलहाल यहां कूलिंग का काम चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डिंग में पार्किंग में काफी पुराना कपड़ा रखा हुआ था, जिसने आग को तेजी से पकड़ा और यह पहली मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंच गई।
महिलाएं और बच्चे भी मृतकों में शामिल
हादसे में कुल 51 लोग घायल हुए जिसमे से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। 12 पुरुषों और 13 महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कूपर अस्पताल में 15 घायलों का इलाज चल रहा है।
5 की हालत गंभीर
हादसे में अबतक कुल 51 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। जबकि 7 लोगों की इस हादसे में जान चली गई है। घायलों में से 5 की हालत गंभीर है, 35 का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications