क्या रणबीर कपूर को हुआ है कोरोना, चाचा रणधीर कपूर बोले- बीमार है वो, लेकिन क्या हुआ है, मुझे नहीं पता

बीमार हैं रणबीर कपूर, चाचा रणधीर कपूर ने कहा- मुझे नहीं पता क्या हुआ है, कोरोना है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं कर सकता

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की तबीयत खराब है। वह बीमार हैं। इस बात की पुष्टि रणबीर के चाचा रणधीर कपूर ने की है। रणधीर कपूर ने कहा है, ''मुझे नहीं पता है कि रणबीर को क्या हुआ है, उसको क्या दिक्कत है लेकिन वो बीमार है। उसको कोरोना वायरस है या नहीं, मैं इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता हूं।'' हिन्दुस्तान टाइम्स ने रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि रणबीर कपूर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और फिलहाल वह क्वारंटाइन में इलाज करा रहे हैं। हालांकि रणधीर कपूर ने कोरोना वाली बात को टाल दी। उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि रणबीर की तबीयत खराब है। बीमार होने की वजह नहीं बताई।

Ranbir Kapoor

Recommended Video

    Ranbir Kapoor को हुआ Corona, मां Neetu Singh ने किया कंफर्म । वनइंडिया हिंदी

    पिंकपिला से बात करते हुए रणधीर कपूर ने कह, ''मुझे ऐसा लगता है कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। लेकिन मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि आखिर उसको हुआ क्या है। मैं इस वक्त मुंबई में नहीं हूं।''

    रणबीर कपूर की मां भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। दिसंबर में नीतू ने एक बयान में कहा था, ''इस हफ्ते की शुरुआत में मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं। सभी सुरक्षा उपायों का पालन किया जा रहा है और मैं अधिकारियों को उनकी सभी मदद और फौरन एक्शन लेने के लिए धन्यवाद देती हूं। फिलहाल मैं क्वारंटाइन में हूं। मेडिकल टीम की सलाह पर दवा ले रही हूं और बेहतर महसूस कर रही हूं। मैं आपके सभी प्यार और समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं! कृपया सुरक्षित रहें, मास्क पहनें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें। ध्यान रखें।"

    नीतू सिंह इससे पहले कोरोना वायरस संक्रमित शख्स के संपंर्क में आई थीं। नीतू सिंह को फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग के वक्त कोरोना संक्रमण से संपंर्क में आई थीं। फिल्म में उनके को-स्टार वरुण धनव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+