देवयानी के पिता उत्त्म खोबरागड़े लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव

उत्तम खोबरागड़े ने कहा है कि वो लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, हलांकि उन्होंने अब तक ये साफ नहीं किया है कि वो चुनाव किस दल के टिकट पर लड़ेंगे। वो अब तक किसी दल से नहीं जुड़ें हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बात विभिन्न दलों से चल रही है। उत्तम खोबरागड़े ने कहा कि वो उचित समय आने पर इस बारे में घोषणा करेंगे। जहां पिता लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे है तो वहीं देवयानी ने अमरीका की एक अदालत से कहा है कि वह उनके खिलाफ वीजा जालसाजी मामले में आरोप रद्द कर दे।
उन्होंने अमेरिकी अदालत से उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी निरस्त करने की अपील की है उन्हें राजनयिक के तौर पर छूट हासिल है। वहीं अमरीका ने साफ कहा है कि अब विदेशी राजनयिकों के घरेलू कामगारों का व्यक्तिगत तौर पर पंजीकरण अनिवार्य होगा।












Click it and Unblock the Notifications