मुंबई आतंकी हमलाः मुंबई हमलों पर सुनवाई क्यों टाल रहा पाकिस्तान?
मुंबई। वही मुंबई हमला जिसमें सैंकड़ों निर्दोश लोगों ने अपनी जान गवा दी थी। उन आतंकियों को सजा देने में पाकिस्तान देर पर देर कर रहा है। अब खबर है कि पाकिस्तानी अदालत ने उन सात आरोपियों की सजा पर सुनवाई टाल दी है। जिन पर आतंकी हमले में शामिल होने का आरोप है। इन पर पाकिस्तान में मुकदमा चल रहा है।

लगातार आठवी बार टला मामला
2008 के मुंबई हमलों के सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई कर रही पाकिस्तानी अदालत ने लगातार आठवी बार इस पर अपनी सुनवाई को टाल दिया है। कहा जा रहा है कि अदालत में एक सरकारी गवाह और अभियोजन पक्ष के वकील पेश नहीं हुए। डेढ़ महीने बाद बुधवार को फिर सुनवाई होनी थी। बताया जा रहा है कि अब इस मामले में दस सितंबर की सुनवाई के लिए सरकारी वकील को फिर तलब किया गया है।
यह वजह हो सकती है
गौरतलब है इससे पहले कई बार पाकिस्तान के गुटों ने इस पर मुंबई हमलों में पाकिस्तान का हाथ होने से कई बार इनकार किया है। जिसके बाद यह आशंकाएं उठने लगी हैं कि क्या वाकई पाकिस्तान आतंकियों को सजा देने का इरादा रखता है।












Click it and Unblock the Notifications