भीड़ में दीपिका पादुकोण के पर्स को खींचने की हुई कोशिश, वायरल वीडियो में देखें, ऐक्ट्रेस ने कैसे किया रिएक्ट

भीड़ में दीपिका पादुकोण के पर्स को खींचने की हुई कोशिश, वायरल वीडियो में देखें, ऐक्ट्रेस ने कैसे किया रिएक्ट

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की उन फेमस सेलेब्रिटियों में से एक हैं, जिनको देखने के लिए हमेशा भीड़ जमा हो जाती है। हाल ही में मुंबई में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। लेकिन यहां कुछ ऐसा भी हुआ जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। असल में भीड़ में दीपिका पादुकोण के हैंडबैग (पर्स) को खींचने की कोशिश की गई थी। जो कैमरे में कैद हो गया है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दीपिका पादुकोण किसी जगह से बाहर निकल रही हैं। जैसे ही वह अपने बॉडीगार्ड और बाकी टीम के साथ गेट से बाहर निकलकर कार की तरफ बढ़ती हैं, अचानक वहां लोग शोर करने लगते हैं और इस बीच कोई दीपिका का बैग खींचने की कोशिश करता है। जिसके कारण वहां हो-हल्ला मच गया।

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण के इस वायरल वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। विरल भयानी बॉलीवुड सितारों की लेटेस्ट फोटो और वीडियो शेयर करने वाला एक अकाउंट है। वीडियो को शेयर कर विरल भयानी ने कैप्शन लिखा है, टीशू के चक्कर में इश्यू हो गया।

असल में दीपिका पादुकोण जब किसी आउटलेट से बाहर निकल रही थीं तो तभी फोटोग्राफर्स के साथ-साथ एक महिला भी वहां आ गई, जो टीशू बेच रही थी। महिला दीपिका को बार-बार टीशू खरीदने के लिए बोल रही थी। इसी बीच दीपिका को देखने के लिए वहां भीड़ अचानक बढ़ गई और किसी ने दीपिका की बैग छीनने की कोशिश की। हालांकि दीपिका की स्टाफ ने बैग को वापस खींच लिया और एक्ट्रेस को दे दिया। इसी बीच भीड़ में से कोई एक शख्स चिल्लाने लगता है मैम बैग चेक कर लो...कहीं कुछ चोरी तो नहीं हुआ....। दीपिका ये सुनकर कार में बैठ गईं और हंसते हुए चोरी की बात पर रिएक्ट किया।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दीपिका के इस वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने कमेंट बॉक्स में ये भी लिखा है कि दीपिका आउटलेट से बाहर निकलते वक्त मास्क के बिना क्यों थी। कई लोगों के दीपिका पादुकोण के मास्क ना पहनने की आलोचना की है।

दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार फिल्म 'छपाक' में नजर आई थीं। दीपिका की अपकमिंग फिल्मों में '83' है, जिसमें वो अपने पति रणवीर सिंह के साथ दिखेंगी। फिल्म कपिल देव पर आधारित है। इसके अलावा दीपिका पठान' में भी नजर आने वाली हैं। फिलहाल दीपिका एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+