रणवीर और दीपिका ने खरीदा शानदार बंगला, फेरी से पहुंचते हैं यहां, कीमत जान हो जाएंगे हैरान
मुंबई, 15 सितम्बर। अपनी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर बॉलीवुड सेलीब्रिटी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नया घर खरीदा है। मुंबई के अलीबाग इलाके में स्थित कपल का ये नया बंगला बेहद की शानदार बताया जा रहा है और इसकी कीमत तो हैरान करने वाली है।

2.25 एकड़ में फैला है ये बंगला
खास बात तो ये है कि मुंबई के प्रभादेवी इलाके में रहने वाले रणवीर और दीपिका के पास पहले से ही अलीबाग इलाके में एक बंगला है जिसकी कुछ समय पहले दोनों ने फोटो भी अपलोड की थी। लेकिन नया बंगला अब और शानदार बताया जा रहा है।
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड कपल का ये नया बंगला बेहद ही शानदार है जो 2.25 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें 18,000 वर्ग फीट के क्षेत्र में निर्माण हुआ है। यह 5 बीएचके ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर बंगला है जो कि अलीबाग के सतिरजे एरिया में स्थित है। रिपोर्ट के मुताबिक इस बंगले से किहिम बीच मात्र 10 मिनट में पहुंचा जा सकता है।

22 करोड़ रुपये है बंगले की कीमत
दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर ने दो दिन पहले यानि 13 सितम्बर को ही इस नए बंगले की डील फाइनल की है और इसके लिए 1.32 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है। कपल ने ये बंगला एवरस्टोन ग्रुप के राजेश जग्गी से खरीदा है।
सूत्रों की मानें तो रणवीर और दीपिका के इस नए बंगले की कीमत 12,000 रुपये प्रति वर्ग फीट पड़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक कपल ने बंगले के लिए 22 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
मुंबई का अलीबाग इलाका अपने लग्जरी बंगलों के लिए मशहूर हैं और यहां पर कई बड़ी और मशहूर हस्तियों के बंगले मौजूद हैं। रणवीर और दीपिका के अलावा यहां पर बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान ने भी यहां पर बंगला ले रखा है। शाहरूख अक्सर अलीबाग वाले घर पर परिवार के साथ वक्त बिताते हैं।

फेरी से पहुंचा जा सकता है यहां
अलीबाग जाने के लिए पानी के रास्ते होकर जाना पड़ता है इसलिए जो सेलीब्रिटी मुंबई में रहते हैं वे फेरी के जरिए यहां पर पहुंचते हैं। फेरी से होकर मुंबई से अलीबाग पहुंचने के लिए 40 से 45 मिनट का समय लगता है। पानी के रास्ते होकर पहुंचने के बाद इस शानदार जगह पर वक्त बिताना अपने आप में एक खास अनुभव है।
दीपिका और रणवीर मुंबई के प्रभावती इलाके में स्थित एक रेजीडेंसियल कॉप्लेक्स में 26वें फ्लोर पर रहते हैं। दीपिका ने ये बंगला ले रखा था और वे यहां पहले से ही रह रही थीं जबकि रणवीर सिंह 2018 में शादी के बाद यहां शिफ्ट हो गए थे।
रणवीर और दीपिका जल्द ही एक दूसरे के साथ क्रिकेट पर बन रही स्पोर्ट्स ड्रामा 83 में नजर आने वाले हैं। अब देखना है कि कपल अपने नए घर में कब शिफ्ट होते हैं और वहां की पहली तस्वीर कब दिखाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications