पहले प्यार फिर रेप, प्रेग्नेंसी, बच्चे के जन्म को लड़े, अब अपना बच्चा वापस पाने को लड़ रहा कपल

मधु जब 14 साल की थीं तो वो मैकेनिक का काम करने वाले सूरज से प्यार करने लगी। इसके बाद जो कुछ उनके साथ हुआ वो सब किसी फिल्म की कहानी जैसा है।

मुंबई। अमूमन फिल्मों में ही आपने इस तरह के प्यार और फिर उसमें मुश्किलों की कहानियां देखी होगीं लेकिन मुंबई के इस प्रेमी जोड़ों की कहानी तो फिल्मी से भी ज्यादा फिल्मी है। इसमें बचपन का प्यार, घर से भागना, रेप, प्रेग्नेंसी, शादी फिर बच्चा. लेकिन इन सबमें मुश्किलें बहुत हैं, जो अभी भी खत्म नहीं हुई हैं।

पहले प्यार फिर रेप, प्रेग्नेंसी और बच्चे के जन्म के लिए लड़ा कपल

अनाथालय से बच्चे को वापस लेने की लड़ाई

अनाथालय से बच्चे को वापस लेने की लड़ाई

मुंबई के नालसोपोरा के रहने वाले मधु और सूरज (बदला हुआ नाम) अब शादीशुदा हैं और अनाथालय से अपने बच्चे को वापस लेने के लिए लड़ रहे हैं। दरअसल 18 साल की मधु और 23 साल के सूरज की प्रेम कहानी अब से साढ़े चार साल पहले शुरू हुई।

14 की उम्र में हुआ प्यार

14 की उम्र में हुआ प्यार

मिड डे के अनुसार, मधु जब 14 साल की थीं तो वो मैकेनिक का काम करने वाले सूरज से प्यार करने लगी। सूरज की उम्र उस वक्त 18 साल थी। दोनों का प्यार लगातार परवान चढ़ा और बीते साल दोनों घर से भाग गए। लड़की नाबालिग थी और उसके परिवार के लोगों ने लड़के के नाम अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 20 दिन बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

गर्भवती हुईं मधु, लड़के पर रेप का केस

गर्भवती हुईं मधु, लड़के पर रेप का केस

पुलिस ने दोनों का मेडिकल चेकअप कराया तो मधु उसमें चार महीने की गर्भवती आई। इसके बाद पुलिस ने लड़के को रेप के आरोप में जेल भेज दिया। लड़की के बयान के बाद कोर्ट से लड़के को जमानत मिल गई।

लड़की ने दिया बेटे को जन्म

लड़की ने दिया बेटे को जन्म

परिवार के तमाम दबावों के बावजूद लड़की ने अपने गर्भ में पल रहे बच्चे को जन्म देने की जिद पकड़ ली और बीते साल दिसंबर में उनको बेटा हुआ। लड़की के माता-पिता ने बच्चे को एक अनाथाश्रम में दे दिया और लड़की के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी।

18 की हुई तो कर ली शादी

18 की हुई तो कर ली शादी

इस साल अप्रैल में लड़की की उम्र 18 साल की हो गई तो उसने प्रेमी सूरज (23) के साथ शादी कर ली और उसी के साथ रहने का ऐलान कर दिया। ऐसा लगा कि अब दोनों की पांच साल पुरानी प्रेम कहानी का सुखद अंत होगा लेकिन अभी भी उनकी एक मुश्किल बाकी है।

अब बेटा वापस चाहते हैं पति-पत्नी

अब बेटा वापस चाहते हैं पति-पत्नी

सूरज और मधु अब अनाथालय से अपना बच्चा वापस चाहते हैं और अपने परिवार में खुश रहना चाहते हैं। वो तमाम कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर चुके हैं लेकिन लगातार किसी ना किसी वजह से अभी तक अपने बेटे को वापस नहीं पा सके हैं। हालांकि उन्हें जल्दी ही अपने बेटे के वापस मिल जाने की उम्मीद है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+