सितंबर आते ही मुंबई में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, अगस्त के कुल आंकड़ों के 28 फीसदी मरीज 6 दिन में ही मिले

मुंबई, सितंबर 07। सितंबर का महीना शुरू होते ही मुंबई में कोरोना की रफ्तार में तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल, मुंबई में 1 सितंबर से लेकर 6 सितंबर तक ही कोरोना के इतने मरीज आ गए हैं कि अगस्त में आए कुल मरीजों का वो 28.9 प्रतिशत हिस्सा है। बीएमसी के आंकड़ों के मुतााबिक, मुंबई में पूरे अगस्त महीने में कोरोना के कुल 9147 मामले सामने आए थे, जबकि सितंबर के पहले 6 दिनों के अंदर ही 2570 कोरोना के मरीज सामने आ चुके हैं। इन आंकड़ों ने प्रशासन और सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

फेस्टिव सीजन को लेकर टेंशन में सरकार

फेस्टिव सीजन को लेकर टेंशन में सरकार

बीएमसी के अधिकारियों को चिंता सता रही है कि अगर मुंबई में कोरोना के मामले इसी रफ्तार से बढ़े तो फिर फेस्टिव सीजन में तो स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। आपको बता दें कि 10 सितंबर से देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो रही है। 10 तारीख से गणेश महोत्सव शुरू हो रहा है, जिसे मुंबई में खूब धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में फेस्टिवल को लेकर सरकार कुछ खास प्रतिबंध लगाने पर विचार कर सकती है।

सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों की खैर नहीं

सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों की खैर नहीं

बीएमसी के एडिशनल सिटी कमिश्नर सुरेश काकानी ने ANI को बताया, "सितंबर का महीना हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि लोग गणेश उत्सव की तैयारी कर रहे हैं और इस बीच में मुंबई के अंदर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अगले 15 दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होंगे।" बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों पर नजर रखने के लिए मार्शलों की तैनाती की जाएगी और लोगों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

गणेश महोत्सव के बाद बढ़ेगा संक्रमण!

गणेश महोत्सव के बाद बढ़ेगा संक्रमण!

बीएमसी के अधिकारियों ने ये संभावना जताई है कि मुंबई में गणेश उत्सव के बाद कोरोना के मामलों में और बढ़ोतरी देखी जा सकती है। वैसे फेस्टिव सीजन को लेकर सिर्फ मुंबई में ही नहीं बल्कि पूरे देश में कोरोना के मामले बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। गणेश महोत्सव के बाद दशहरा, दिवाली और ईद जैसे बड़े त्योहारों पर बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

ये भी पढ़ें: कोरोना के मामलों में गिरावट, पिछले 24 घंटों में 31222 नए केस, 290 की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+