कोरोना के मामलों में गिरावट, पिछले 24 घंटों में 31222 नए केस, 290 की मौत
नई दिल्ली, 07 सितंबर। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में आज गिरावट देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 31222 नए मामले सामने आए हैं जबकि 42942 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। कोरोना से पिछले 24 घंटों में 290 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस की बात करें तो यह संख्या 3,92,864 है जबकि अभी तक कोरोना से देश में 4,41,042 लोगों की जान जा चुकी है।

Recommended Video
वहीं महाराष्ट्र में कोरोना का सबसे अधिक खतरा अभी भी बना हुआ है। देश में पिछले 24 घंटों में जितने कोरोना के मामले सामने आए हैं उसमे से तकरीबन एक तिहाई मामले केरल में आए हैं। केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19688 मामले सामने आए हैं जबकि 135 लोगों की कोरोना से जान चली गई है। जिस तरह से केरल में हर रोज कोरोना के मामले बड़ी संख्या में आ रहे हैं उसकी वजह से तीसरी लहर का खतरा अभी भी बना हुआ है। बता दें कि देश में कोरोना वैक्सीन के अभी तक कुल 69,90,62,776 डोज दिए जा चुके हैं।
वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो यहां भी कोरोना का खतरा बना हुआ है. पिछले 6 दिनों में कोरोना के मामलों में 28 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 3626 नए मामले सामने आए जबकि 5988 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 37 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। सबसे अधिक मामले पुणे, अहमदनगर और मुंबई में देखने को मिल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications