कांग्रेस को शिवसेना का साथ पसंद लेकिन सावरकर नहीं, भारत रत्न देने की मांग पर कही ये बात

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के विनायक दामोदर सावरकर को भारतरत्न देने वाले बयान ने कांग्रेस को असहज कर दिया है। महाराष्ट्र की महाअघाड़ी सरकार में कांग्रेस शिवसेना के साथ तो शामिल है लेकिन सावरकर के मुद्दे पर पार्टी सफाई देती नजर आ रही है। पार्टी के प्रदेश प्रमुख नाना पटोले ने कहा है कि शिवसेना का स्टैंड कांग्रेस का स्टैंड नहीं है।

Nana Patole

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विधानसभा में विनायक दामोदर सावरकर को भारतरत्न देने की मांग को लेकर बीजेपी पर हमला बोला था। इसे लेकर सरकार में शामिल कांग्रेस ने अपना स्टैंड साफ किया है।

सावित्रीबाई फुले और शाहूजी महाराज का नाम
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा है कि "सावित्रीबाई फुले और शाहूजी महाराज को भारतरत्न दिया जाना चाहिए।" विनायक दामोदर को भारतरत्न देने की शिवसेना की मांग पर उन्होंने कहा कि "शिवसेना का स्टैंड हमारा स्टैंड नहीं है।"

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विधानसभा में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा था कि बीजेपी हमें हिंदुत्व का पाठ न पढ़ाए। उद्धव ने कहा "आखिर सावरकर को भारतरत्न क्यों नहीं दिया गया ? उन्होंने कहा कि सावरकर को भारतरत्न देने के संबंध में दो बार केंद्र को चिठ्ठी लिखी गई है।" इस चिठ्ठी पर जवाब न देने पर सवाल उठाते हुए ठाकरे ने पूछा कि भारतरत्न देने का अधिकार प्रधानमंत्री और एक कमेटी के पास है फिर भी भारतरत्न आज तक क्यों नहीं दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+