महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः महाराष्ट्र में भाजपा-कांग्रेस में महिला वोट बैंक बनाने की होड़
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने जीत की ज्यादा से ज्यादा संभावनाओं को तलाशते हुए महिलाओं को टीकट दिया है। कांग्रेस ने 27 महिलाओं भाजपा ने 21 महिलाओं को महाराष्ट्र चुनाव में उतारा है। इस बार भाजपा और कांग्रेस गठबंधन टूटने के बाद बड़ा राजनीतिक दाव चलना चाहती हैं।

देश मेें लगाताार महिलाओं के प्रति बढ़ रहीं रेप की घटनाओं और महिलाओं में असरुक्षा की भावना से तैयार हुए भावनात्मक माहौल का फायदा भाजपा और कांग्रेस दोनो पार्टियां उठाना चाहती हैं। कांग्रेस महिला उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की पत्नी अमीता और भाजपा उम्मीदवारों में दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंजे को परली विधानसभा क्षेत्र से खड़ा करना प्रमुख है।
इस चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस ने 27, भाजपा ने 21, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 16 और शिवसेना ने 10 महिलाओं को टिकट दिया है।
दलबदलू को भी टिकट
एनसीपी पार्टी से भाजपा में शामिल हुईं भारती लाव्हेकर वरसोवा सीट से और पूर्व एनसीपी नेता मंडा महात्रे बेलापुर सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाई गई हैं। गौरतलब है कि इस बार एनसीपी व कांग्रेस के दर्जनभर नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। जिससे कांग्रेस और एनसीपी को झटका लगने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications