गन्ने की होली में झुलस गए कई कांग्रेसी नेता
मेरठ। किसानों के लिए गन्ना मूल्य भुगतान करने को लेकर आंदोलन कर रहे कांग्रेसी नेताओं ने गन्ने की होली जलाई तो खुद भी उसमें झुलस गए। आग की चपेट में आने वाले लोगं में जिला अध्यक्ष विनय प्रधान भी शामिल हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया औऱ फिर घर भेज दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गन्ना भुगतान को लेकर मंडल मुख्यालय घेरने का ऐलान किया था। इसके चलते कांग्रेसी कार्यकर्ता कमिश्नरी पर पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और नाराजगी जताते हुए ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने अपनी मांगे जल्द से जल्द पूरा करने का अनुरोध किया था। ज्ञापन पत्र सौंपने के बाद कार्यकर्ता जब लौट रहे थे तो गेट पर कुछ कांग्रेसी नेता गन्ने जलाने लगे।
इस दौरान कुछ लोग फोटो भी खिंचवाने में मशगूल हो गए। ऐसे में धक्का-मुक्की बढ़ गई। और देखते ही देखते कांग्रेस जिला अध्यक्ष आग में गिर गए। जिसके बाद जिला अध्यक्ष जुलस गए।
जानकारी के मुताबिक गन्ने की होली में अचानक से किसी ने पेट्रोल भी डाल दिया था। हालांकि ताजा जानकारी के मुताबिक जिला अध्यक्ष की हालत अभी सामान्य बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications