बढ़ सकती है भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की मुश्किल, मुंबई में दर्ज हुई शिकायत

मुंबई, जून 11: भोजपुरी एक्टर और मशहूर गायक खेसारी लाल यादव की मुश्किल बढ़ सकती है। दरअसल, वो कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। खेसारी लाल यादव के खिलाफ सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने मुंबई में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में कहा गया है कि खेसारी फूहड़ता भरे गाने बनाते हैं। ये सभी गाने अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं। एक्टर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 292, 294,354 के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है।

Recommended Video

    Khesari Lal Yadav के खिलाफ Mumbai में श‍िकायत दर्ज, अश्लीलता फैलाने का आरोप | वनइंडिया हिन्दी
    Complaint filed against Bhojpuri actor and famous singer Khesari Lal Yadav in Mumbai

    सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने शिकायती पत्र में कहा, 'एक्टर खेसारी लाल यादव पिछले 10 साल से ऐसे ही गाने बना रहे हैं, जो असभ्य हैं, और अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं। महिलाओं के प्रति ऐसे गानों को लिखना और उनसे पैसे कमाना सही नहीं है। वहीं इस पूरे केस में खेसारी लाल यादव के एक नए गाने का भी जिक्र है जिसका नाम 'चाची के बच्ची सपना में आती है' है, ये गाना 2 जून को रिलीज हुआ है।

    सुरजीत सिंह का कहना है कि 'उनके इस गाने की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। यह समाज में महिलाओं के प्रति अनादर दिखाता है।' सुरजीत सिंह ने खेसारी के खिलाफ सबूत के रूप में कई स्क्रीनशॉट दिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बता दें कि खेसारी लाल यादव पर कई बार इस तरह के इल्जाम लगे हैं। लेकिन एक्टर बस उस गाने को यूट्यूब चैनल से हटवा देते हैं और लगातार अपना काम करते हैं।

    इस बार लगता है एक्टर के खिलाफ कोई बड़ी कार्यवाही हो सकती है। हालांकि, एक तरफ लोग इस तरह के कंटेंट के खिलाफ एक्टर की शिकायत कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस गाने को खूब पसंद भी कर रहे हैं। लेकिन अब तक इस पूरे मामले पर खेसारी लाल यादव की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    पटना में भी दर्ज हुई शिकायत
    खेसारी लाल यादव के खिलाफ पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में भी लिखित शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने खेसारी पर धमकी देने से सहित कई गंभीर आरोप लगाये हैं। बुद्धा कॉलोनी थाना प्रभारी कैसर आलम ने बताया कि आवेदन मिला है। शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+