फेसबुक पर सोनिया-मनमोहन को बदनाम करने वालों की अब खैर नहीं

ताजा मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के एक वकील विनोद गंगवाल ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि कुछ शरारती तत्व सोशल नेटवर्किग साइटों पर पीएम मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की अपत्तिजनक तस्वीरें और विडियों डाल रहे है। ऐसे में उनकी छवि को इस तरह के फोटो से खासा नुकसान होता है। शिकायतकर्ता ने जब इस बावत पुलिस से शिकायत दर्ज करने की बात कही तो पुलिस ने यह कहते हुए कार्रवाई से इनकार कर दिया कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिसके तहत वे फेसबुक और फोटो अपलोड करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर सकें।
पुलिस की कार्रवाई से तंग गंगवाल ने इस बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर फेसबुक पर हो रही गंदी हरकत की जानकारी दी। पीएमओ की दखल के बाद कानूनी सहमति के बाद पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया। अपनी शिकायत में गंगवाल ने कहा कि उन्होंने अपनी शिकायत में फेसबुक और यू ट्यूब का नाम इसलिए लिया है क्योंकि अपलोड करने से पहले उन्हें कंटेट को स्कैन और फिल्टर करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications