यूपी के सांसद के बेटे ने बुक की थी मुंबई की हाई-फाई कॉलगर्ल, झटक कर ले गई डेढ़ लाख रूपये
मुंबई। मायानगरी मुंबई में कॉलगर्ल के चक्कर में पड़कर एक सांसद के बेटे को डेढ़ लाख रुपये गंवाना पड़ा। सांसद उत्तर प्रदेश के हैं। जानकारी के मुताबिक घटना मुंबई के सांताक्रूज इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के एक सांसद के बेटे ने सोमवार को वकोला थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।

उन्होंने बताया है कि 16 अगस्त की रात एक एजेंट के माध्यम से कॉलगर्ल को बुलाया था। कॉलगर्ल जैसे ही कार से अपने ड्राइवर के साथ बताए हुए जगह पर पहुंची ड्राइवर ने उन्हें चाकू दिखा दिया। धमकाने और जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद उनके पास पड़े नगद राशी मांगा। सांसद के बेटे ने उसे डेढ़ लाख रूपये नकद सौंप दिए, जिसके बाद वे दोनों वहां से भाग गए।












Click it and Unblock the Notifications