जीजा आयुष ने बताई सलमान खान के शादी न करने की वजह, बोले...
सलमान खान के जीजा और फिल्म अंतिम में उनके साथी कलाकार आयुष शर्मा ने उनकी शादी को लेकर नया खुलासा किया है।
मुंबई, 27 नवंबर। सलमान खान बॉलीवुड के वो मशहूर अभिनेता जिनकी शादी का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन एक सलमान खान हैं कि शादी को लेकर हां ही नहीं करते। उनकी जिंदगी में इतनी लड़कियां आईं लेकिन सलमान ने किसी को अपना हमसफर नहीं चुना, और जिस पर सलमान का दिल आया उसने सलमान का प्यार स्वीकार नहीं किया। अब सलमान खान के जीजा और फिल्म अंतिम में उनके साथी कलाकार आयुष शर्मा ने उनकी शादी को लेकर नया खुलासा किया है।

सलमान के पास नहीं शादी करने का वक्त
आयुष का मानना है कि सलमान के पास अपनी शादी के लिए समय नहीं है। सलमान खान की बहन अर्पिता से शादी करने वाले आयुष ने कहा कि सलमान खान का काम करने का अंदाज ऐसा है कि उनके पास शादी करे का वक्त ही नहीं है।

मुझे लगता है कि वे अपनी जिंदगी में खुश हैं
उन्होंने कहा कि मैं उनकी शादी को लेकर ज्यादा कुछ तो नहीं कह सकता लेकिन मैंने उनकी जिंदगी को जितने करीब से देखा है, वह जिस तरह से काम करते हैं, मुझे नहीं लगता कि उनके पास शादी करने का समय है। झे बस यही लगता है कि वह जैसे हैं वैसे ही खुश हैं। वह अपने फैसले खुद लेंगे। आरजे सिद्धार्थ कानन के साथ हुई बातचीत में आयुष ने यह खुलासा किया।

फिल्मों के अलावा और क्या शौक रखते हैं सलमान
उन्होंने कहा कि सलमान बेहद सादा जीवन जीते हैं, मैं उनके जितना सादा नहीं हूं। सलमान के लिए उनकी बुनियादी जरूरतें- उनका घर, उनका रहन-सहन बेहद साधारण है। अगर आप उनके फोन के बारे में पूछें तो वह एक ऐसा फोन इस्तेमाल कर रहे होंगे जो दो-तीन साल पुराना है, उन्हें फोन में कोई दिलचस्पी नहीं है। न ही उन्हें कारों का शौक है, न कपड़ों का। घर में महंगे गैजेट्स लाने का उन्हें कोई शौक नहीं। मुझे लगता है कि उन्हें सिर्फ फिल्मों का शौक है। अगर आप उन्हें दो-तीन घंटे अकेला छोड़ दें तो वे अपना समय फिल्में देखने में गुजारेंगे। उनका परिवार उनसे थोड़ा बदलने को कहता है। बता दें कि बीते दिनों अभिनेता-निर्देशक महेश मांजरेकर ने कहा था कि सलमान खान अकेले है और उन्हें अब घर बसा लेना चाहिए।

संगीता बिजलानी से होने जा रही थी सलमान की शादी
बता दें कि सलमान खान संगीता बिजलानी के साथ शादी करने वाले थे, दोनों की सगाई भी हो गई थी, लेकिन किसी कारणवश दोनों की शादी हो न सकी। इसके बाद उनका नाम ऐश्वर्या राय से जोड़ा गया। फिलहाल कहा जा रहा है कि सलमान लूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications