पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई गुरुवार तक टली
मुंबई, जुलाई 27। पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा की मुश्किलें अब बढ़ती ही जा रही हैं। मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राज कुंद्रा की न्यायिक कस्टडी को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया तो वहीं दूसरी तरफ बॉम्बे हाईकोर्ट से भी उन्हें अभी कोई अंतरिम राहत नहीं मिली है। दरअसल, राज कुंद्रा ने जमानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिसपर मंगलवार दोपहर के बाद सुनवाई हुई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई को गुरुवार तक टाल दिया। साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि गुरुवार को मामले के जांच अधिकारी सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद रहें।

कल जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट में होगी जमानत याचिका पर सुनवाई
आपको बता दें कि राज कुंद्रा के वकीलों ने हाईकोर्ट के साथ-साथ जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट में भी जमानत याचिका दाखिल की है, जिसपर बुधवार को सुनवाई होगी। राज कुंद्रा के वकीलों को उम्मीद है कि दोनों में से किसी एक याचिका पर राज कुंद्रा को जमानत दे दी जाएगी।
क्राइम ब्रांच ने की थी 7 दिन की पुलिस रिमांड की मांग
आपको बता दें कि राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार तक राज कुंद्रा न्यायिक हिरासत में थे, लेकिन जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया। हालांकि क्राइम ब्रांच ने 7 दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा है। राज कुंद्रा को अब अगले 14 दिन मुंबई की ऑर्थर जेल में ही रहना होगा।
राज कुंद्रा के अकाउंट फ्रीज कर चुकी है पुलिस
राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ हुई थी। वहीं पुलिस ने राज कुंद्रा के सिटी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के डेबिट एकाउंट फ्रीज कर दिए गए है। इसके अलावा पुलिस ने केस के पीड़ितों से अपील की है कि वो आगे आएं और इस केस में अपने बयान दर्ज कराएं। पुलिस की अपील पर एक पीड़िता 26 जुलाई को क्राइम ब्रांच के पास आई थी और अपना बयान दर्ज कराया था।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications