बॉम्बे हाईकोर्ट ने डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने को कहा, सरकार को दिया सुरक्षा उपलब्ध कराने का आदेश
कोर्ट ने आज मामले की सुनवाई करते हुए आदेश दिया है कि जो डॉक्टर काम पर लौटते हैं उनके खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई ना की जाए।
मुंबई। महाराष्ट्र में अपने साथियों पर हमले के विरोध में पिछले चार दिन से हड़ताल कर रहे डॉक्टरों को बॉम्बे हाईकोर्ट ने काम पर लौटने का आदेश दिया है। वहीं महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने भी हड़ताल कर रहे डॉक्टरों से तुरंत काम पर लौटने की अपील की है। कोर्ट ने आज मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि डॉक्टर हड़ताल खत्म कर काम पर लौटें और सरकार को सुरक्षा के इंतजमात करने के लिए कुछ वक्त दें। कोर्ट ने आदेश दिया है कि जो डॉक्टर काम पर लौटते हैं उनके खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई ना की जाए। {image-x22-1490184630-hospital2-jpg-pagespeed-ic-zit-mgh6z1-23-14 90251316.jpg hindi.oneindia.com}
कोर्ट ने राज्य सरकार को भी अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा है ताकि डॉक्टर बिना किसी डर के हिफाजती माहौल में अपनी ड्यूटी कर सकें। कोर्ट ने कहा सरकार से कहा कि डॉक्टरों के लिए सरकार एक ऐसा माहौल तैयार करे, जिसमें वो बिना किसी डर के अपना काम कर सकें। वहीं महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स की ओर से भी कोर्ट में एक एफिडेविट दाखिल कर कहा गया है कि डॉक्टर काम पर लौटने को तैयार हैं लेकिन वो अपनी सुरक्षा का भरोसा चाहते हैं। आपको बता दें कि हड़ताल पर जाने के बाद बड़ी संख्या में डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और नोटिस दिए हैं।
आपको बता दें कि हाल के दिनों में महाराष्ट्र के कई अस्पतालों में डॉक्टरों के साथ मार-पीट की घटनाएं सामने आई हैं। रविवार को सायन अस्पताल में एक मरीज की मृत्यु के बाद मरीज के रिश्तेदारों ने एक डॉक्टर के साथ कथित तौर पर पिटाई की थी। धुले में भी एक डॉक्टर से मरीजों ने मारपीट की थी। इसको लेकर डॉक्टरों में गुस्सा है और वो काम बंद कर हडॉताल पर हैं। डॉक्टरों का कहना है कि हम अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों का इलाज नहीं कर सकते हैं। डॉक्टरों की हड़ताल से सूबे में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications