धीरूभाई अंबानी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली
धीरूभाई अंबानी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम 4.30 बजे लैंडलाइन नंबर पर स्कूल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने दावा किया कि उसने स्कूल के अंदर बम लगाया है।

मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को बम से उढ़ाने की धमकी दी गई है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंगलवार को स्कूल को उड़ाने की धमकी दी है। मुंबई पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम 4.30 बजे लैंडलाइन नंबर पर स्कूल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने दावा किया कि उसने स्कूल के अंदर बम लगाया है। इसके बाद उसने फोन को काट दिया। इस फोन कॉल के तुरंत बाद स्कूल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। स्कूल की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 505(1)(B) धारा 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। बीकेसी पुलिस स्टेशन पर यह केस दर्ज किया गया है।
धमकी देने वाले व्यक्ति ने दोबारा फोन करके कहा कि अगर मैंने ऐसा किया तो पुलिस मुझे पकड़कर जेल में डाल देगी। इसकी वजह से मेरा नाम सोशल मीडिया पर आएगा। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी मुझे जानेंगी। इतना कहने के बाद कॉल करने वाले ने फोन काट दिया। हालांकि अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है लेकिन पुलिस का कहना है कि हमने कॉल करने वाली की हमने पहचान कर ली है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।
केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस का कहना है कि हमने कॉल करने वाले को पहचान लिया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंग। गौर करने वाली बात है कि पिछले साल अक्टूबर माह में भी इसी तरह की धमकी भरी कॉल एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल को दी गई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने धमकी दी थी कि वह स्कूल को बम से उड़ा देगा। इसके साथ ही उसने अंबानी परिवार को भी धमकी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications