डब्बू रतनानी 2021 कैलेंडर: ऋतिक रोशन के शर्टलेस अंदाज पर बॉलीवुड फिदा, फराह खान ने किया कमेंट

मुंबई, जुलाई 2। सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के फेमस सलाना कैलंडर शूट की तस्वीरों की चर्चा हर तरफ हो रही है, लेकिन इस बार कुछ सितारों के बोल्ड अंदाज सबसे ज्यादा लाइमलाइट ले रहे हैं। लाइमलाइट की बात हो तो ऋतिक रोशन कहां पीछे रहने वाले हैं। ऐसा कहा जाता है कि ऋतिक जब भी कैमरे के सामने आते हैं, तो आग लगा देते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, तभी तो उन्हें 'ग्रिक गॉड' की उपाधि दी गई है।

ऋतिक के लुक से बॉलीवुड सरप्राइज

ऋतिक के लुक से बॉलीवुड सरप्राइज

इस बार डब्बू रतनानी के कैलेंडर शूट के लिए ऋतिक ने मोनोक्रोम बेयर चेस्ट तस्वीर क्लिक कराई थी। तस्वीर देखकर साबित हो जाता है कि ऐक्टर ने पूरे लॉकडाउन तगड़ा वर्कआउट किया है। हाल ही में, ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर कैलेंडर शूट की तस्वीरें और वीडियो साझा की हैं, जिसने बॉलीवुड के उनके सहयोगियों को काफी सरप्राइज किया है।

फराह खान ने किया खास कमेंट

फराह खान ने किया खास कमेंट

ऋतिक की तस्वीरें देखकर फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने कहा, "कोई आश्चर्य नहीं कि लोग आपको ग्रीक गॉड कहते हैं।" बता दें कि अन्य सेलिब्रिटी डब्बू रतनानी के कैलेंडर की तस्वीरें काफी समय से शेयर कर रहे हैं , लेकिन ऋतिक का लुक देखकर हर कोई हैरान था।

सुजैन खान हुई थीं इम्प्रेस

सुजैन खान हुई थीं इम्प्रेस

वहीं, इससे पहले ऋतिक ने अपनी एक फोटो शेयर की थी तो उसपर उनकी एक्स वाइफ और इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान ने स्पेशल कमेंट किया था। सुजैन ने ऋतिक की तारीफ करते हुए कहा, 'तुम 21 के लग रहे हो।' इस फोटो की आर माधवन, अभिषेक बच्चन, टाइगर श्रॉफ और नुसरत भरुचा ने भी तारीफ की थी।

इन स्टार्स का कैलेंडर शूट में डेब्यू

इन स्टार्स का कैलेंडर शूट में डेब्यू

वहीं, डब्बू रतनानी के 2021 कैलेंडर की बात करें तो पिछले साल की तरह इस बार भी प्रियंका चोपड़ा, विक्की कौशल, कृति सेनन, टाइगर श्रॉफ, आलिया भट्ट, सैफ अली खान, कियारा आडवाणी, सनी लियोनी, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन ने बोल्ड और बेहतरीन पोज दिए हैं। इस बार तारा सुतारिया और विजय देवरकोंडा ने कैलेंडर में डेब्यू किया है। वहीं, बिग बॉस फेम और पंजाबी स्टार शहनाज गिल के भी शूट का टीजर लोगों को पसंद आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+