Sushant Case: शादी के लिए 10 दिन की सिद्धार्थ पिठानी को मिली पैरोल, 2 जुलाई को करना होगा सरेंडर

मुंबई, जून 17: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजूपत की मौत को एक साल हो चुके हैं, लेकिन उनकी मौत के बाद दर्ज केस का कुछ नतीजा सामने नहीं आ गया है। जिस वक्त फ्लैट में सुशांत की मौत हुई थी, उस समय फ्लैट में मौजूद रहे उनके दोस्त और ड्रग्स केस में गिरफ्तार सिद्धार्थ पिठानी को गुरुवार (17 जून ) को मुंबई के कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है।

सिद्धार्थ को 10 दिनों की मिली पैरोल

सिद्धार्थ को 10 दिनों की मिली पैरोल

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त और फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को मई 2021 में उनकी मौत के मामले में गिरफ्तार किया था। मुंबई की एक अदालत ने गुरुवार (17 जून) को सुनवाई के दौरान उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। सिद्धार्थ पिठानी ने शादी को कारण बताते हुए जमानत के लिए अर्जी दी थी। कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी, लेकिन सिद्धार्थ को 10 दिनों के लिए पैरोल पर बाहर रहने की इजाजत दे दी है।

26 जून को सिद्धार्थ पिठानी की शादी

26 जून को सिद्धार्थ पिठानी की शादी

26 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे सिद्धार्थ पिठानी को कोर्ट के आदेश के मुताबिक 2 जुलाई को फिर से आत्मसमर्पण करना होगा। सिद्धार्थ को सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में 26 मई को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। पिठानी कथित तौर पर लंबे समय से फरार था और एनसीबी ने अपने हैदराबाद कार्यालय के साथ एक संयुक्त अभियान में उसे गिरफ्तार किया था। उस पर कथित तौर पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

33 लोगों के खिलाफ 12,000 पन्नों की चार्जशीट

33 लोगों के खिलाफ 12,000 पन्नों की चार्जशीट

सुशात की मौत के मामले में शामिल जांच एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती और अन्य सहित 33 लोगों के खिलाफ 12,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल करने के तीन महीने बाद सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी ने मामले में सुशांत सिंह राजपूत, नीरज और केशव के दो पूर्व घरेलू नौकरो से भी पूछताछ की। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच पहले मुंबई पुलिस कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ दर्ज सुशांत के पिता की शिकायत के आधार पर सीबीआई जांच का आदेश देने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसियां ​​जांच में शामिल हुईं।

रिया ने किया इमोशनल पोस्ट शेयर

रिया ने किया इमोशनल पोस्ट शेयर

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए हुए एक साल हो गया है। 34 वर्षीय अभिनेता पिछले साल 14 जून को उनके मुंबई स्थित फ्लैट पर मृत मिले थे। उनकी पहली बरसी पर सुशांत की याद करते हुए उनके तमाम फैन्स के साथ ही कई बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पोस्ट किया था। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। जिसमें रिया की सुशांत के साथ एक तस्वीर भी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+